दीमक के ऊपर जानकारी व नियंत्रण के उपाय।
दीमक एक सामाजिक कीट है यह एक समूह के रूप में रहता है जमीन के नीचे काफी गहराई में यह रहता है इसकी संख्या लाखों-करोड़ों में रहती है जमीन के अंदर काफी गहराई में यह एक बांब नुमा हाल सा बना लेता है समूह में एक राजा और एक रानी होती है जो आम दीमक के मुकाबले साइज में कुछ बड़ी होती है इसके समूह में कुछ संख्या सैनिक है और कुछ संख्या श्रमिकों की होती है श्रमिकों का रंग हल्का पीलापन लिए हुए सफेद रंग होता है तथा यह हमारी फसलों को नीचे जमीन से निकल कर खाते रहते हैं जिसके चलते हमारी फसल सूखने लगती है यह कीट मकान घर दफ्तर खेत खलियान सभी जगह पर इस का प्रकोप रहता है यह हमारे मकानों के खिड़की दरवाजे और अन्य लकड़ी फर्नीचर के सामान को खाता रहता है और उसको बर्बाद कर देता है इस तरीके से यह हमारी सभी चीजों को चाहे लकड़ी का सामान हो या हमारी फसलें इन सभी में यह काफी नुकसान करता है धान की फसल में उसका काफी परकोप पाया जाता है इसकी रोकथाम के लिए क्लोरो + साइपर १ लीटर १ एकड़ के लिए हम इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा भी हम क्लोरोपायरीफास १ लीटर १ एकड़ के लिए खेत की सिंचाई करते वक्त पानी के साथ दे सकते हैंै।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
jade jenkeri ki liye masege kerye.